प्यार के बीच आड़े नहीं आ सका कोरोना, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पढ़ा गया निकाह
पटना। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दिया है। इस खतरनाक वायरस को खत्म करने के लिए बहुत जरूरी है कि सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखा जाए। केंद्र और राज्य सरकारें इसे बनाए रखने के लिए लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा रही हैं। हालांकि इससे लोगों को तकलीफ तो हो रही है। लेकिन खुद की रक्षा और समाज को बचाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है। इसी की एक बानगी बिहार के पटना में देखने को मिली है।

लॉकडाउन के चलते करना पड़ा ऐसा
बिहार में लॉकडाउन होने के चलते एक शादी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए की गई। लॉकडाउन होने के कारण लोगों को बाहर निकलने से मना किया गया है। इसके साथ ही शादी समारोह में ज्यादा भीड़ इक्ट्ठा करने की मनाही है। इस के चलते दोनों परिवारों ने एक बीच का रास्ता निकाला।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पढ़ा गया निकाह
बीते सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए लड़का और लड़की की शादी पूरी हुई। मौलाना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निकाह पढ़कर अलग-अलग जगह बैठे दो लोगों को हमेशा के लिए एक कर दिया। निकाह पढ़ने के बाद लड़का और लड़की वालों ने एक दूसरे को बधाई दी।

इससे पहले भी हो चुका है ऐसा
बिहार के सीवान से भी कुछ साल पहले ऐसी ही एक खबर चर्चा का विषय बन गई थी। सऊदी अरब में पनिजी कंपनी में नौकरी करने वाले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मचकना निवासी जावेद खान और कोलकाता की रहने वाली बादल सिंह की बेटी मम्पी कौर की निकाह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications