राबड़ी देवी के घर इफ्तार पार्टी में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, तेज प्रताप और तेजस्वी भी दिखे साथ

पटना, 22 अप्रैल: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर इफ्तार की दावत में शिरकत की। इस मौके पर तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। बता दें, तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था। यह निमंत्रण पत्र उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था। पार्टी राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर हुई।

Recommended Video

    Patna: Tejashwi Yadav की Iftar Party में शामिल हुए CM Nitish Kumar, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    CM Nitish Kumar at RJD leader Rabri Devi residence in Patna for iftar party

    तेजस्वी यादव ने आयोजित की इफ्तार पार्टी

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इफ्तार पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम राजनीतिक दलों के बड़े नेता शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान, बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन और राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं।

    राबड़ी देवी के घर इफ़्तार दावत में शिरकत करने के बाद बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने और सुशील मोदी जी ने इफ़्तार दिया था, वहां भी नीतीश कुमार आए थे। यहां तेजस्वी यादव ने इफ़्तार दिया है। हमें भी बुलाया गया था, हम आ गए। इसमें कोई राजनीतिक मामला निकालने की जरूरत नहीं है। वहीं, चिराग पासवान से रिपोर्टर ने सवाल किया 'क्या राजनीति के नीतीश कुमार, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के एक साथ आने का समीकरण बन सकता है? इस पर जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा, 'नहीं ऐसी कोई संभावना नहीं है... इफ़्तार की दावत को राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में देखना बिल्कुल भी उचित नहीं है।'

    सुशील मोदी की दी हुई इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे सीएम नीतिश कुमार

    हाल ही में सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी की दी हुई इफ्तार पार्टी में भी शिरकत की थी। सुशील मोदी पहले विधायक के रूप में, फिर उपमुख्यमंत्री के रूप में इफ्तार का आयोजन करते रहे। सुशील मोदी ने बुधवार को सांसद के रूप में इफ्तार का आयोजन किया। सुशील मोदी बिहार में पिछले तीस वर्षों से इफ्तार की दावत आयोजित करते चले आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+