विलय से पहले ही बोले मांझी, नीतीश ही होंगे अगले मुख्यमंत्री
पटना। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से पहले ही यहां जेडीयू और आरजेडी में सांठ-गांठ की बात चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजय रथ रोकने के लिए जनता परिवार की पार्टियां एकजुट हो रही है तो वहीं बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदारों पर बयानबाजी चल रही है।

बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर दोहराया है कि अगर बिहार में जेडीयू की सरकार बनी, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। मांझी ने कहा कि नीतीश ही 2015 में बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि अब मेरी सीखने की उम्र गुजर चुकी है।
ये बयान इसलिए अहम है क्योंकि बिहार में आरजेडी और जेडीयू के विलय की चर्चाएं चल रही है। ऐसे में सीएम दावेदार की बाते इस विलय में खलल डाल सकती हैं। हलांकि जीतनराम मांझी के बयान पर आरजेडी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आपको बता दें कि विलय की ओर बढ़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद सीएम पद को लेकर किसी तरह का बयान देने से बच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications