सीएम जीतन राम मांझी के नाती की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
पटना। बिहार में आज का दिन राजनीतिक हिसाब से काफी अहम है। सरकार बनाने और गिराने के जद्दोजहद के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे मामले को अलग मोड़ दे दिया है। मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के नाती अमित मांझी की जहानाबाद के रानीपुर गांव में मंगलवार की देर रात कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। अमित को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक घटना के पीछे अवैध रूप से शराब बेचने का विरोध करना बताया गया है। जिन लोगों ने पिटाई की है वो गांव के दलित समुदाय के लोग हैं। अमित मांझी की मां प्रभा देवी ने राजनीतिक साजिश के तहत गांव के दलितों पर मारपीट का अरोप लगाया है।
पढ़ें: '9 महीने में तो बच्चा पैदा हो जाता है मोदी जी लेकिन
एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि अमित सीएम मांझी की बड़ी बेटी प्रभा देवी के बेटे हैं। गौरतलब है कि घायल अमित के दादा राम गुलाम मांझी का अपने समधी जीतनराम मांझी से रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं और वो जीतन राम मांझी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं













Click it and Unblock the Notifications