पटना यूनिवर्सिटी: क्लास में आगे बैठने को लेकर छात्रों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी, फिर कैम्पस में तोड़फोड़
Recommended Video

पटना। पटना यूनिवर्सिटी में दो गुटों में ऐसी लड़ाई हुई कि पूरे कैम्पस में अफरातफरी का माहौल हो गया। क्लास में आगे बैठने को लेकर इकबाल हॉस्टल के छात्र और मिंटो हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हुई। छात्रों द्वारा की गई सरेआम कॉलेज में गुंडागर्दी और तोड़फोड़ से कैम्पस में दहशत का माहौल है।

दरअसल गुरुवार को बेंच पर आगे बैठने को लेकर हल्की नेकझोंक हुई और ये नोकझोंक इतनी बढ़ी कि पूरी यूनिवर्सिटी थोड़ी ही देर में रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मिंटो और इकबाल हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गये और पथराव के साथ-साथ बमबारी शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाने में सफलता हासिल की।
प्रिंसिपल रामाशंकर आर्या ने कहा कि कॉलेज परिसर में हल्की नोकझोंक हुई थी और बमबाजी की बात को सिरे से खारिज कर किया। लेकिन, ये तस्वीरें अपने आप में सबकुछ बयां करने के लिए काफी हैं। सवाल ये है कि आखिर शिक्षा के इस मंदिर में इस तरह की गुंडागर्दी के पीछे का अपराधी कौन है? इस घटना में कई गाड़ियों को निशाना बनाया गया और उसे क्षति पहुंचाया गया।












Click it and Unblock the Notifications