मांग में सिंदूर नहीं भर पाया दूल्हा, जानिए फिर क्या हुआ

पटना (मुकुन्द सिंह)। झांसा देकर शादी करने आए एक दूल्हा को उस वक्त मंडप से बैरंग वापस लौटना पड़ा जब वह मांग में सिंदूर भरने की जगह चेहरे पर सिंदूर पोत दिया। मामला शहर के ओम नगर स्थित बिन टोला के रंजीत महतो घर का घर का है। रंजीत महतो की बेटी पिंकी की शादी कुर्सेला के मंटू महतो के संग तय हुई थी।

Check how marriage breaks during wedding ceremony in Bihar
पिंकी के मामा ने शादी तय करने में अहम भूमिका निभाई थी। दहेज में पांच हजार रुपये और साइकिल देने की बात तय हुई थी। बुधवार की शाम बरात आई। बरातीयों का स्वागत भी बड़े धूमधाम से किया गया। शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद सिंदूर भरने की रस्म के दौरान लड़के ने मांग की जगह चेहरे पर सिंदूर लगा दिया। लड़की के परिजनों को पहले लगा कि रात भर जगने के चलते ऐसा हुआ है।

लेकिन पिंकी ने कई तरह से जानने का प्रयास किया कि सही मायने में लड़के को दिखता है भी या नहीं। काफी पूछताछ के बाद पता चला कि लड़का अंधा है। पिंकी के पिता रंजीत महतो ने बारात उसी वक्त वापस लौटा दी। पिंकी के भाई ने बताया कि जब वह लोग लड़का देखने गए थे तो उन्हें दूसरा लड़का दिखाया गया था। लेकिन शादी करने दूसरा लड़का आया। बताया जा रहा है कि सारा काम उसके मामा की है जो शादी के रात से गायब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+