पटना: 18 लाख के 15 क्विंटल सिक्के लेकर दिनदहाड़े फरार हुए बदमाश

पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। 10 की संख्या में बोलेरो सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर कैश वैन में ले जाए जा रहे 18.41 लाख रुपए लूट लिए। पटना से सटे नौबतपुर इलाके में दिनदहाड़े लूटे गए पैसों में एक से लेकर 10 रुपए तक के सिक्के थे, जिनका वजन तकरीबन 15 क्विंटल बताया जा रहा है। लूट की इस वारदात के बाद से ही पुलिस सकते में है।

वैन में थे 18.41 लाख के सिक्के

वैन में थे 18.41 लाख के सिक्के

बताया जा रहा है कि पटना के सगुना मोड़ स्थित रेडिऐंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 18.41 लाख के सिक्के ले जाए जा रहे थे, जिन्हें झारखंड के रांची स्थित ऑफिस में जमा करना था। सिक्कों से भरी वैन जैसे ही नौबतपुर के पितवास गांव से आगे बढ़ी तभी बोलेरो पर सवार 10 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने सुनसान जगह देख कैश वैन को ओवरटेक कर रोक दिया और फिर वैन के चालक और सह चालक को हथियार का डर दिखा कैश वैन में बैठे रिस्क मैनेजर को बंधक बना वैन लेकर फरार हो गए।

जान से मारने की धमकी

जान से मारने की धमकी

इस दौरान कैश वैन के ड्राइवर और मैनेजर को अपराधियों ने चालाकी करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अपराधियों ने बेहद ही शातिर अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया और कैश वैन लेकर आराम से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ और नौबतपुर थाने की पुलिस सहित फुलवारी शरीफ एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय घटनास्थल पहुंचे और कैश वैन के ड्राइवर और रिस्क मैनेजर से पूछताछ करते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी।

इलाके में फैली सनसनी

इलाके में फैली सनसनी

फुलवारीशरीफ एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द लूट में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश में लगी है कि लाखों के सिक्कों को कहां छिपाया गया है। फिलहाल, लूट की इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+