महिला ने किराए का रूम लेकर शुरू कर दिया 'धंधा', पुलिस रेड में पकड़ी गईं लड़कियां
पटना। बिहार के पटना में राजधानी में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। खुलासे में पता चला कि सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चलाने के लिए किराए का मकान लिया गया था। इस रैकेट को चलाते हुए महज दो महीने ही बीते थे। इसकी गुप्त सूचना पटना पुलिस को मिली और फिर सोमवार की शाम कार्रवाई हो गई।

पटना पुलिस की टीम ने छापेमारी की और संचालिका समेत कुल 6 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार संचालिका ने अंबेडकर नगर इलाके में एक मकान किराए पर ले रखा था। संचालिका खुद पटना जिले के ही दनियावां की रहने वाली है। ठिकाने पर जिस वक्त पुलिस टीम ने छापेमारी की, उस दौरान वहां से संचालिका के अलावा रैकेट में शामिल दो लड़की और दो व्यक्ति पकड़े गए। पुलिस के अनुसार एक लड़की लखीसराय की रहने वाली है, जबकि दूसरी लड़की पटना के ही पोस्टल पार्क इलाके की रहने वाली है।

वहीं, पकड़े गए दोनों व्यक्ति में एक पटना का और दूसरा बेतिया का रहने वाला है। इनके अलावा पुलिस टीम ने किराए पर मकान देने वाले मकान मालिक को भी अपने हिरासत में लिया है। एक-एक कर सभी से पूछताछ चल रही है। हालांकि पटना सदर के एसडीपीओ ने एक बात स्पष्ट किया है कि शुरूआती जांच में मकान मालिक की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। वहीं, हिरासत में ली गई एक लड़की नाबालिग है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications