जब बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंच गई दुल्हन, जानें क्या हुआ फिर...

Vaishali News, वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में एक शादी इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यहां एक दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची गई और उससे शादी की। सैकड़ों लोग इस अनूठी शादी के साक्षी बने। वहीं, पूरे इलाके में दुल्हन के इस कदम की चर्चा हो रही है।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला वैशाली जिले के गोरौल थानान्तर्गत इनायतनगर पंचायत के भटौलीया गांव का है। गांव निवासी प्रमोद कुमार चौधरी के पुत्र नीरज कुमार की शादी वैशाली जिले के देसरी थाने के जाफरपुर गांव में संतोष कुमार गुप्ता की पुत्री सपना कुमारी से तय हुई थी। यह शादी गुरुवार को पुरानी परमपराओं को पीछे छोड़ते हुए एक अनोखे अंदाज में सम्पन्न हुई।

दूल्हा लेने आए हैं लेकर जाएंगे

दूल्हा लेने आए हैं लेकर जाएंगे

दरअसल इस शादी में दूल्हा नहीं बल्कि खुद दुल्हन अपनी बारात लेकर लड़के वालों के घर पहुंची गई। लोगों की मानें तो दुल्हन ने कहा कि हम दूल्हा लेने आए हैं और दूल्हा लेकर ही जाएंगे। दुल्हन सपना कुमारी के इस कदम पर सब चौंक गए। इसके बाद हंसी-मजाक, गाने-बजाने के बीच धूमधाम से यह शादी संपन्न हुई। सैकड़ों लोग इस शादी के साक्षी बने। पूरे इलाके में सपना की हिम्मत और इस शादी की चर्चा हो रही है।

क्या है परंपरा

क्या है परंपरा

भारतीय समाज की परंपरा है कि वर पक्ष बरात लेकर लड़की के दरवाजे जाते हैं। लड़की के ही घर पर सभी रस्म-रिवाज पूरी की जाती हैं। रस्म-रिवाज को धूमधाम से सम्पन्न करने में न केवल वर व वधू पक्ष को काफी परेशानी होती है बल्कि अच्छा-खासा खर्चा भी होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+