बिहारः जिस प्रेमी के लिए पति की हत्या करा दी, उसी ने थाने में शादी से किया इनकार

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना में हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई। दरअसल, जिसे प्रेमी के लिए पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया उसने ही शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल, खुद से कम उम्र के लड़के से शादी करने के लिए पति की हत्या कराने की आरोपित महिला शोभा देवी और उसके प्रेमी के बीच बाढ़ थाने में ही झगड़ा हो गया। हत्या की साजिश में शामिल गोलू उर्फ सन्नी ने शोभा के साथ शादी करने से इनकार कर दिया।

प्रेमी ने शादी से किया इनकार

प्रेमी ने शादी से किया इनकार

प्रेमी का यह जवाब सुनते हत्यारोपित पत्नी ने कहा कि अगर गोलू उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसके घर के पास जाकर जान दे देगी। बाढ़ के शहरी पावर ग्रिड के गार्ड पंकज कुमार गुप्ता की हत्या के मामले में हाईवोल्टेज ड्रामे को लेकर थाने के पुलिसकर्मी भी परेशान रहे। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद प्रेमी गोलू का मूड भी बदल गया था। उसने शोभा से बात करने तक से इनकार कर दिया।

कॉन्ट्रैक्ट देकर करवाई पति की हत्या

कॉन्ट्रैक्ट देकर करवाई पति की हत्या

दूसरी ओर बाढ़ थानेदार संजीत कुमार ने देर रात तक सभी आरोपितों से पूछताछ की। इसके बाद मंगलवार की सुबह कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया। घटना के रोज कांट्रैक्ट किलर आयुष की बाइक को चलाने वाला अपराधी अब तक हाथ नहीं आया है। एडिशनल एसपी बाढ़ अंबरीश राहुल ने बताया कि उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

पति की चीख सुनाने को कहा

पति की चीख सुनाने को कहा

पुलिस के मुताबिक आरोपित पत्नी शोभा ने अपने प्रेमी सन्नी के साथ मिलकर शूटरों को 45 हजार नगद एडवांस दिया था। बाकी रकम के लिए पत्नी ने ब्लैंक चेक दे दिया था। साथ ही निर्देश दिया कि गोली की आवाज उसको मोबाइल पर सुननी है। शूटरों ने हत्या के दौरान पत्नी शोभा को कॉल कर के गोलियों की आवाज भी सुनाई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+