भाजपा MLC पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
हाजीपुर (मुकुन्द सिंह)। सीवान के भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय को चलती ट्रेन में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हाजीपुर की जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए रेलवे के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता से गोरखपुर जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस की बोगी संख्या A1 मे अपने परिवार के साथ गोरखपुर जा रही एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ विधायक ने अश्लील हरकत करते हुए बाथरुम तक ले जाने की कोशिश की। बच्ची ने विधायक की इस हरकत को देख जोर-जोर से चिल्लाते हुए परिजनों को सारी बात बता दी।
फिर क्या था जैसे ही गाड़ी हाजीपुर स्टेशन पर पहुँची बच्ची के मां बाप ने जीआरपी पुलिस को सूचना देकर बोगी में बुलवाया और मामले की जानकारी दी। जीआरपी थाने मे जाकर विधायक के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया। तो पुलिस ने इस छेड़छाड़ मामले में टुन्ना पांडेय को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।
पढ़ें- बिना पानी वाला मौत का कुआं
वहीं जीआरपी थाना अध्यक्ष के अनुसार बच्ची और उसके मां-बाप थाईलैंड में रहकर व्यवसाय करते है। किसी कारणवश ये लोग अपने परिवार के साथ गोरखपुर जा रहे थे। तो टुन्ना पांडे दुर्गापुर से ट्रेन में चढ़ा था और चढ़ने के बाद से उसकी गंदी नजर बच्ची पर था।
वहीं इस मामले में रेल के वरीय अधिकारियों का कहना है कि नाबालिक बच्ची के साथ इस तरह हरकत करने के आरोप में एमएलसी टून्ना पांडे के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। तो एमएलसी टून्ना पांडे ने बच्ची के द्वारा लगाए गए सारे आरोप को बेबुनियाद बताया है।
आपको बताते चलें कि टून्ना पांडे पिछले दो बार से बीजेपी के एमएलसी हैं। तो उन्हें राज्य में एक बड़े शराब कारोबारी के रूप में भी जाना जाता है। वहीं अपनी पार्टी में उनकी काफी अच्छी पकड़ भी है। जिसकी वजह से पिछले विधानसभा चुनाव मे अपने भाई बच्चा पांडे को बड़ हरिया से भाजपा का टिकट दिलवाया था लेकिन उनका भाई बच्चा पांडे चुनाव हार गया।












Click it and Unblock the Notifications