एक दिन के लिए सोनू को अगर DM बना दिया जाए ? बिहार के वायरल ब्वॉय का जवाब सुनकर रह जाएंगे दंग

पटना, 27 मई: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले वायरल ब्वॉय सोनू से एक पत्रकार ने माइक लगाकर पूछा - एक दिन के लिए सोनू को अगर DM (जिलाधिकारी) बना दिया जाए ? पत्रकार के सवाल पर झट से जवाब देते हुए सोनू कहता है - घूसखोरी करेंगे। इसके बाद सोनू अगले मीडियाकर्मी से सवाल पूछने के लिए कहता है। सोनू का ये जवाब किसी के लिए भी हैरान करने वाला हो सकता है, लेकिन सोनू के ऐसा बोलने के पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। आइए जानते हैं आखिर सोनू ने ऐसा क्यों बोला ?

मीडिया के सवालों से परेशान हुआ सोनू

मीडिया के सवालों से परेशान हुआ सोनू

दरअसल, बिहार का वायरल ब्वॉय सोनू कुमार मीडिया के कैमरों और सवालों से परेशान हो चुका है। तमाम पत्रकार, यूट्यूबर, ब्लॉगर रोजाना उसके पास पहुंच रहे हैं और सवाल-जवाब कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद चर्चा में आए सोनू को रोज वही पुराने सवालों का जवाब देना पड़ता है। वह इन सवालों का जवाब देकर परेशान हो चुका है।

सोनू से पूछा - DM बनकर क्या करोगे, जवाब आया- घसूखोरी

सोनू से पूछा - DM बनकर क्या करोगे, जवाब आया- घसूखोरी

कहा ये भी जा रहा है कि कुछ यूट्यूबर्स सोने के खिलाफ इसलिए निगेटिव बातें कह रहे हैं, क्यों उन्हें सोनू का इंटरव्यू नहीं मिल पाया। ऐसे में सोनू मीडिया से बेहद नाराज और परेशान है। वायरल हो रहे एक वीडियो में पत्रकार माइक लाकर सोने से पूछता है, एक दिन के लिए सोनू का अगर DM बना दिया ? सोनू गुस्से में तुरंत जवाब देते है - घूसखोरी करेंगे।

परेशान सोनू अपना गला दबाकर बोला- हमको मार दीजिए

परेशान सोनू अपना गला दबाकर बोला- हमको मार दीजिए

सोनू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कैमरे पर मीडिया कर्मियों पर गुस्सा जाहिर कर रहा है। रोते हुए मीडिया से छोड़ देने की गुहार भी लगा रहा है। बताया गया कि इसके बाद भी जब मीडियाकर्मी नहीं माने तो सोनू ने अपना ही गला दबाने की कोशिश की और बोला, 'हमको मार दीजिए'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+