बिहार टॉपर्स स्कैम में बड़ी कार्रवाई, SIT के हवाले बच्चा राय, 208 कर्मचारियों के तबादले
पटना। बिहार टॉपर्स घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 208 कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं। वहीं इस घोटाले के मास्टरमाइंड बच्चा राय को एसआईडी ने दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। वहीं बिहार पुलिस इस घोटाले को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। जानिए आखिरकार एक मजदूर का बेटा 'बच्चा राय कैसे बना करोड़ों का मालिक

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वैशाली जिले के लिच्छवी बीएड कॉलेज में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फर्जीवाड़े के कई दस्तावेज बरामद किए गए। त्वरित कार्रवाई करते हुए लिच्छवी बीएड कॉलेज के इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया गया।
टॉपर्स स्कैम के बाद बोर्ड के 208 कर्मचारियों पर गाज गिरी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को बोर्ड के 208 कर्मचारियों का तबादला कर दिया। इस से पहले औचक निरीक्षण करते हुए बोर्ड के 22 कर्मचारियों को निलंबति कर दिया था। आपको बता दें कि बिहार में टॉपर्स घोटाले के स्टिंग ऑपरेशन के बाद सरकार ने कड़े निर्देश देते हुए सभी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज और बीएड कॉलेजों की जांच-पड़ताल के आदेश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications