एकतरफा प्यार में टीचर ने छात्रा पर फेंका तेजाब

पटना। बिहार के सीतामढ़ी में एक टीचर ने अपनी ही छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। वो भी केवल इसलिये क्योंकि छात्रा ने उसके प्यार के प्रोपोज़ल को ठुकरा दिया था। बदले की भावना इस कदर हावी थी कि टीचर रात के वक्त तेजाब लेकर परिसर में घुसा और छात्रा पर तेबाज फेंक दिया।

पढ़ें- अप्राकृतिक यौनाचार के बाद गुप्तांग पर डाला तेजाब

Bihar: Teacher throws acid on girl in Sitamarhi

सोनबरसा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में की इस वारदात में तेजाब फेकने के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने उसे मुजफ्फरपुर न भेजकर सीतामढ़ी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।

ट्यूशन पढ़ाने आता था युवक

छात्रा का इलाज जारी है। तेजाब से उसके दाएं चेहरे व पीठ जल गए हैं। एसपी के निर्देश पर सोनबरसा एवं बेला थाना की पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए बेला थाना क्षेत्र के घनहा गांव से आरोपी सत्येंद्र महत्व को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उस लड़की को ट्यूशन पढ़ाता था। डीएम राजीव रौशन के आदेश पर सदर एसडीओ संजय कृष्ण एवं डीएसपी राजीव रंजन ने निजी क्लीनिक पहुंचकर मामले की तहकीकात की एवं पीड़िता क ब्यान दर्ज किया।

पढ़ें- एसिड अटैक में उत्तर प्रदेश सबसे आगे, दिल्ली दूसरे नंबर पर

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनबरसा थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में एक लड़की को बेला थाना क्षेत्र के घनहा गांव निवासी रामदेव महतो के पुत्र सफेन्द्र महतो ट्यूशन पढ़ाने आता था। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान सत्येन्द्र को बच्ची से एकतरफा प्रेम हो गया। बात न बनने पर सफेन्द्र दरवाजे के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गया। और कमरा बंद रहने के कारण उसने खिड़की के रास्ते हाथ अंदर डाला।

चारद हटाई और उड़ेल दिया तेजाब

सबसे पहले छात्रा के ऊपर से चादर हटायी और सोती हुई अवस्था में उसके दाएं चेहरे से पीठ तक तेजाब डाल दिया। छात्रा उस वक्त किस कदर चींखी होगी इसका अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते। इससे पहले कि घर वाले कुछ समझ पाते युवक वहां से फरार हो गया।

ये हैं वो आदेश जो राज्य सरकारों को दिये गये थे

Bihar: Teacher throws acid on girl in Sitamarhi

उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भर्ती कराया ।चिकित्सकों द्वारा मुजफ्फरपुर रेफर किए जाने के बाद उसे निजी क्लीनिक लाया गया। जहां पीड़िता जीवन और मौत से जूझ रही है। मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का बताया जाता है। एसपी हरी प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+