पिता और भाई कर रहे थे जबरदस्ती तो छोटी बहन को लेकर भागी लड़की फिर महिला आयोग पहुंच कर सुनाई दास्तां

पटना। अपने से बड़े उम्र के लड़के से जबरदस्ती शादी कराने का दबाव बनाने पर एक लड़की अपनी बहन के साथ भाग गई। दोनों के गायब हो जाने के बाद उनके पिता ने दोनों बेटियों के लापता होने पर राजीवव नगर थाने में उसके दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले को दर्ज कर अभी जांच में जुटी ही थी कि दोनों लड़कियां खुद ही महिला आयोग पहुंच गईं।

पिता जबरदस्ती कराना चाहते थे शादी

पिता जबरदस्ती कराना चाहते थे शादी

बिहार राज्य महिला आयोग पहुंच कर लड़कियों ने बताया कि पिता उनकी शादी जबरदस्ती तय करवा रहे थे। इसके चलते वह अपनी बहन के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बीते सोमवार को दोनों बहनें आयोग पहुंचीं। दोनों ने थाने में प्राथमिकी को गलत बताते हुए पिता पर आरोप लगाया कि वो जबरन उनकी शादी कराना चाहते हैं, जबकि वो पढ़ना चाहती हैं। वह किसी भी हाल में शादी नहीं करना चाहती।

अधिक उम्र के लड़के से तय की थी शादी

अधिक उम्र के लड़के से तय की थी शादी

इसके चलते दोनों घर से निकल गई थी। अब दोनों ही घर नहीं जाना चाहती हैं और न ही परिवार से किसी तरह का रिश्ता रखना चाहती हैं। पीड़िता ने बताया कि पिता और भाई ने अधिक उम्र के लड़के से शादी तय कर दी थी। लड़की का आरोप है कि शादी नहीं करने पर पिता व भाई खुदकुशी करने की धमकी देते थे। जिस लड़के के साथ शादी तय हुई है वह चार बहनों में तीसरे नंबर पर है। वहीं लड़की की उम्र 17 साल है।

आयोग में पीड़िताओं ने दर्ज कराई शिकायत

आयोग में पीड़िताओं ने दर्ज कराई शिकायत

आयोग में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी के दो महीने बाद ही उसकी छोटी बहन की भी जबरन शादी करा दी जाती। इस वजह से वह उसे भी अपने साथ ले गई। दोनों घर से शनिवार को गई थी। इस दौरान भाई को भी फोन कर जानकारी दी थी।

पिता ने मांगी माफी

पिता ने मांगी माफी

दोनों बहनों ने एसएसपी व थाना पुलिस को ई-मेल भी भेजा था। दोनों अपनी इच्छा से शादी करना चाहती हैं। वहीं आयोग पहुंचे लड़की के पिता ने माफी मांगते हुए कहा कि अपनी बेटी की शादी सही उम्र और उनकी इच्छा के अनुसार ही तय करेंगे। दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद केस को वापस लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+