पटनाः सरेआम अपराधियों ने झोंक दिया फायर, एक की मौत और दूसरा अस्पताल में भर्ती

पटना। बिहार के पटना जिले के दुल्हिन बाजार इलाके में सोमवार को अपराधियों ने सरेआम गोलियों से भून दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने सरेआम फायरिंग करते हुए दो लोगों को गोली मार दी। इस दौरान एक शख्स की इलाज के लिए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर हुई इस घटना में अपराधियों के निशाने पर एक युवक था लेकिन वह फायरिंग के दौरान भाग निकला।

bihar patna goons did firing in market one died

फायरिंग के वक्त गाड़ी ठीक कराने आए युवक को गोली लग गई। जबकि दूसरे युवक को अपराधियों ने उसी घर में घुसकर गोली मार दी, जहां युवक छिपने की कोशिश कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से दुल्हिन बाजार में हड़कंप मच गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। वहीं दोनों जख्मी युवकों को गंभीर हालत में इलाज के लिए एंबुलेंस से पटना रेफर किया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई।

पटना जिले में बाढ़ थाना क्षेत्र कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। रविवार को यहां छह प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें से एक की मौत हो गयी। वहीं, पंडारक प्रखंड में दो प्रवासी मजदूर पॉजिटिव पाये गये हैं। एक साथ इतने कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बाढ़ में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभावित इलाकों समेत बाढ़ रेलवे स्टेशन को सील कर दिया गया है।

बिहार में कोरोना से छठवीं और पटना जिले के निवासी की पहली मौत रविवार को हुई है। 60 वर्षीय मरीज ने पीएमसीएच के ट्रीटमेंट वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह जिले के बेलछी प्रंखड स्थित पैगंबरपुर गांव का रहने वाला था। उसे छाती से जुड़ी सीओपीडी बीमारी भी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+