सुशील मोदी ने गहलोत सरकार पर लगाया आरोप, कहा- 1 करोड़ रुपये लिए तब छात्रों की ट्रेन को रवाना होने दिया

पटना। कोटा से छात्रों को बिहार लाने की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। इस बार बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने कहा कि एक करोड़ रुपये जमा करने के बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बिहार के छात्रों की ट्रेन खुलने दी। इसके अलावा सुशील मोदी ने आरजेडी से भी सवाल पूछ लिया।

bihar patna deputy cm sushil modi statement on gahlot government

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि राजस्थान के कोटा में फंसे बिहार के छात्रों को वापस लाने के लिए कांग्रेस और आरजेडी ने बस भेजने और ट्रेन का किराया देने की बड़ी-बड़ी बातें कि लेकिन सब दिखावा साबित हुआ। राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए सुशील मोदी ने कहा कि कोटा से 18 हजार छात्रों की वापसी के लिए जब 13 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई तब वहां की कांग्रेस सरकार ने छात्रों के किराये के एक करोड़ रुपये बिहार सरकार से जमा कराने के बाद ही ट्रेन खुलने दी।

वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दूसरी तरफ राहुल गांधी की चुनावी प्रतिष्ठा बचाने वाले केरल के लोगों को बिहार से वापस भेजने के लिए कांग्रेस पार्टी ने केवल तीन बसों का किराया चुकाया। वहीं आरजेडी से सवाल करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस अगर बिहारी छात्रों के लिए वसूले गए एक करोड़ रुपये नहीं लौटाती है तो क्या लालू प्रसाद बिहार में इस पार्टी से गठबंधन तोड़ेंगे।

सुशील मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान सरकार ने किसी से भी एक पाई की भी डिमांड नहीं की। राज्य सरकारें अपने खर्चे से खुद ले गईं। यही कारण था कि उस समय भाजपा के किसी भी नेता ने कुछ नहीं बोला। मगर अब बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेताओं की बोली बदल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+