बिहार पंचायत चुनाव के तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कितने चरणों में होगा मतदान

पटना। बिहार में मंगलवार को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई और आज से ही राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गई है। अधिसूचना के तहत 24 सितंबर को पहले चरण का चुनाव होगा। वहीं दूसरे चरण का चुनाव 8 अक्टूबर को जबकि तीसरे चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही बिहार में पंचायतों में चल रहे सभी विकास कार्यों पर रोक लग गई है। चुनाव आयोग ने बताया कि मॉनसून समाप्त होने के साथ ही चुनाव शुरू होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि राज्य के हर जिले में 10 चरण में मतदान होंगे। यपंचायत चुनाव को लेकर 1 लाख 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

bihar panchayat election 2021 know about date of voting and phase of election

प्रथम चरण में 24 सितंबर को 10 जिलों के 12 प्रखंड, द्वितीय चरण में 29 सितंबर को 34 जिलों के 48 प्रखंड, तृतीय चरण में 8 अक्टूबर को 35 जिला के 50 प्रखंड, चौथे चरण में 10 अक्टूबर को 36 जिला के 53 प्रखंड में चुनाव होंगे। वहीं पांचवें चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंड, छठे चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंड, सातवें चरण में 37 जिले में 63 प्रखंड, आठवें चरण में 36 जिला के 55 प्रखंड, नौवें चरण में 33 जिलों के 53 प्रखंड, 10वें चरण में 34 जिलों के 53 प्रखंड और 11वें चरण में 20 जिलों में 38 प्रखंडों में मतदान होंगे।

राज्य में पहली बार 11 चरणों में पंचायत चुनाव कराया जा रहा है। पहली बार पंचायत चुनाव में ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों से मतदान कराये जायेंगे। हर बूथ पर करीब छह मतदान कर्मी की तैनाती की जाएगी। करीब ढाई लाख पदों के लिए चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव के तहत मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पंच व सरपंच चुने जाने हैं। इनमें मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य का चुनाव पहली बार ईवीएम के माध्यम से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+