Bihar Pnachayat Chunav 2021 Result: 11वें चरण की मतगणना शुरू, 63 हजार प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
पटना। बिहार में पंचायत चुनाव के अंतिम 11वें चरण में मंगलवार को 20 जिलों के 38 प्रखंडों में मतगणना शुरू हो गई है। आज 17 हजार 286 पदों के लिए 63 हजार 718 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। वहीं मतगणना के दौरान किसी भी तरह के हंगामे से बचने के लिए प्रशासन ने बड़ी तैयारी कर रखी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी 38 प्रखंडों में पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की गई है। पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में कुल 17 हजार 286 पदों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 7 हजार 649 सीट, ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 568 सीट, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 772 सीट, जिला परिषद सदस्य पद के लिए 80 सीट, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 7 हजार 649 सीट और ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 568 सीट शामिल है।

वहीं चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 63 हजार 718 है। इसमें 29 हजार 539 पुरुष हैं और 34 हजार 179 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। 11 वें चरण के मतदान में 29,539 पुरुष प्रत्याशियों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 16,638 अभ्यर्थी, मुखिया पद के लिए 2,309 , पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 2,715, जिला परिषद् सदस्य पद के लिए 516, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 5,439 तथा ग्राम कचहरी सरपंच के लिए 1,922 पुरुष चुनाव लड़े हैं।
जबकि कुल महिला प्रत्याशी 34,179 में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18856 , मुखिया पद के लिए 2,405 , पंचायत समिति सदस्य के लिए 2850 , जिला परिषद सदस्य के लिए 487 , ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 7,870 अभ्यर्थी तथा ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 1,711 महिलाओं को आज परिणाम का इंतजार है।
Recommended Video
इसके अलावा 11 वें चरण में 2147 प्रत्याशी र्निविरोध निर्वाचित हुए हैं। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 89 , पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1 तथा ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 2,057 प्रत्याशी शामिल हैं। 10 वें चरण में कुल 76 पदों पर किसी भी अभ्यर्थी द्वारा दावेदारी नहीं की गई थी। इस कारण से 76 पद रिक्त रह गए हैं जिसमें 1 पद ग्राम पंचायत सदस्य एवं 75 पद ग्राम कचहरी पंच के पद शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications