Bihar Panchayat Chunav 2021 Live Result: 10वें चरण की मतगणना जारी, सुबह से ही लगी प्रत्याशियों की भीड़
पटना। बिहार पंचायत चुनाव अब अपने आखिरी दौर में चल रहा है। इसी क्रम में पंचायत चुनाव के 10वें चरण की मतगणना शुक्रवार की सुबह 8 बजे से शुरू हो गई, जो शनिवार को भी जारी रहेगी। गुरुवार शाम से ही मतदान कर्मी और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मतगणना केंद्रों पर पहुंच गए। सुबह से ही मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लग गई है। आज 93 हजार 725 प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला हो जाएगा। हालांकि कुछ प्रत्याशियों ने चुनाव के नतीजे आने से पूर्व ही जीत की तैयारी कर ली है। फूल माला के साथ मिठाई की भी जमकर ऑर्डर दिया है।

बता दें कि बीते बुधवार को 34 जिलों के 817 पंचायतों में मतदान हुआ था। मतदान के लिए 7257 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 509 नक्सल प्रभावित थे। बता दें कि 10वां चरण का चुनाव 18 जिलों के लिए चुनाव का आखिरी चरण था। इनमें बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, शिवहर, किशनगंज, शेखपुरा, लखीसराय, अररिया, कटिहार, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिला शामिल हैं। वहीं 11वें चरण में 20 जिलों के 38 प्रखंडों में चुनाव होगा।
बिहार के 34 जिलों में 8 दिसंबर को मतदान कराया गया। परिणाम को लेकर शुक्रवार को पूरी तैयारी की गई है। 10 वें चरण में राज्य के कुल 34 जिलों के 53 प्रखण्ड में 817 पंचायतों के 11,398 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया है। 10 वें चरण में कुल 63 , 24,714 मतदाता ने वोटिंग की है। इसमें 33,29,858 पुरूष और 29,94,648 महिला मतदाता के साथ 208 अन्य मतदाताओं ने वोटिंग की थी।
10 वें चरण में कुल 116 पदों पर किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किए जाने के कारण उक्त 116 पद रिक्त रह गए जिसमें 2 पद ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एवं 114 पद ग्राम कचहरी पंच पद के लिए शामिल है। 10 वें चरण में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 93,725 है , जिसमें 42,953 पुरुष और 50,772 महिलाएं शामिल हैं।
10 वें चरण में 42,953 पुरूष अभ्यर्थियों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 24,378 अभ्यर्थी ने मुखिया के लिए 3,293 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 3,484 प्रत्याशियों ने जिला परिषद् सदस्य पद के लिए 801 प्रत्याशियों ने ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 8,255 प्रत्याशी तथा ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 2,742 प्रत्याशी ने दावेदारी की है।
-
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications