दरभंगाः बोगस वोट डलवाने के आरोप में मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वायरल वीडियो
दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के चिगरी सिमराहा पंचायत के चिगरी गांव में स्थित बूथ संख्या 151 व 152 पर 11वें चरण के मतदान के दौरान बोगस वोट डलवाने के आरोप में जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने ईवीएम सहित चुनाव सामग्री को तोड़ दिया और साथ ही मजिस्ट्रेट व पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। कुछ लोगों ने मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए।
Recommended Video

घटना की पुष्टि करते हुए एसएसपी बाबू राम ने बताया कि मतदान में लगे पदाधिकारी, पुलिस कर्मियों पर हमले, ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री को तोड़फोड़ करने के आरोप में मुखिया प्रत्याशी वीरेंद्र चौपाल सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपित मिथिलेश यादव और उसकी पत्नी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ बिरौल के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि इस पूरे मामले में तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अखिलेश राय की भूमिका संदिग्ध है, इसकी जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। वहीं आक्रोशित लोगों ने गिरफ्तार लोगों को पुलिस के कब्जे से मुक्त करने की मांग को लेकर समस्तीपुर दरभंगा सीमा से सटे 81 नंबर मुख्य सड़क के ठिठर चौक पर पुलिस का घेराव किया।
घटनास्थल पर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी बाबू राम कैंप कर रहे हैं। DM डॉ. त्यागराजन एसएम के आदेश पर बूथ संख्या 151 व 152 पर हुए मतदान को रद्द करते हुए पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है। मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य का पुनर्मतदान 14 दिसंबर की सुबह 7 बजे से होगा। मतपेटी सुरक्षित रहने के कारण पंच व सरपंच का चुनाव नहीं होगा।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications