बिहार पंचायत चुनाव 2021: 34 जिलों के 48 प्रखंड में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

पटना। बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के आज वोटिंग हो रही है। प्रदेश के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में मतदान की प्रक्रिया शुरू है। वोटिंग को लेकर बीते सोमवार की शाम को 5 बजे ही दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थम गया था। आज यानी कि बुधवार को बिहार में पंचायती राज व्यवस्था के तहत कुल 23161 पदों के लिए 9886 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में वोटिंग से पहले ही 3402 उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं। इन सभी सीटों पर सिंगल नामांकन होने के चलते उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। बता दें कि इस बार पंचायत चुनाव में बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए मतदाताओं का डाटा भी अपलोड कर दिया गया है।

Recommended Video

      Bihar Panchayat Election 2021: Second Phase के लिए Voting शुरू, यंहा हो रहा मतदान | वनइंडिया हिंदी
      bihar panchayat chunav 2021 second phase voting in 34 district

      चुनाव के दौरान किसी भी तरह कानून-व्यवस्था भंग न हो इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किया गया है। सीवान सदर प्रखंड में आज दूसरे चरण का चुनाव हो रहा है। सीवान सदर प्रखंड के 18 पंचायत में मतदान जारी है। यहां 18 मुखिया, 18 सरपंच, 2 जिला पार्षद और 233 वार्ड सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। सीवान सदर प्रखंड में कुल 236 बूथ बनाए गए हैं।

      वहीं मधेपुरा जिले के ग्राम पंचाय मधुवन बूथ संख्या 110 और 111 पर मतदान बाधित हो गया। जिला परिषद प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह बदलने से गुस्साए लोगों ने मतदान थोड़ी देर के लिए ठप करा दिया। वहीं अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के मतदान बूथ संख्या 144 पर ईवीएम मशीन खराब होने के चलते आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा।

      इसके अलावा आरा जिले के कटरिया पंचायत के छछूडिह गांव में बूथ संख्या 158 के पीठासीन पदाधिकारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। क्योंकि वह बुजुर्ग महिला मतदाता को वोटिंग रूम में बता रहे थे। मधेपुरा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 6 में दो प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह ईवीएम में बदलने से बूथ संख्या 110 और 111 पर करीब डेढ़ घण्टे मतदान बाधित रहा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+