Bihar Pnachayat Chunav 2021: दूसरे चरण के मतदान की गिनती जारी, कई पंचायतों के परिणाम घोषित
पटना। बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों के 692 पंचायतों के लिए बीते बुधवार को मतदान किया गया। आज शुक्रवार को दूसरे चरण के चुनाव का मतगणना जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतों कि गिनती के लिए मतगणना कक्ष में अतिरिक्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए मतगणना कक्ष में कैमरों की व्यवस्था की गई है। वहीं कई पंचायतों के नतीजे घोषित कर दिये गए हैं। इस दौरान कहीं निवर्तमान मुखिया को जीत हासिल हुई है तो कहीं कोई उम्मीदवार पहली बार चुनाव जीता है।
Recommended Video

समस्तीपुर जिले में पंचायत चुनाव का पहला रिजल्ट समस्तीपुर प्रखंड के पुनास पंचायत का परिणाम आया है। यहां मुखिया पद पर उषा देवी और पंचायत समिति सदस्य पर मो. चांदा को विजयी घोषित किया गया है। अस्त-व्यस्त माहौल के बीच करीब चार घंटे के विलंब से मतगणना शुरू हुई थी। हालांकि सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। मतगणना केंद्र के अंदर जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही थी।
वहीं औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के सिमरी धमनी पंचायत से मुखिया पद पर शर्मिला गौतम चुनाव जीत गईं। उन्हें 2317 वोट मिले। जबकि पूर्व मुखिया कौशल्या देवी को 1755 वोट मिले। इसके अलावा कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत से मुखिया पद पर सागर यादव की जीत हुई है। वहीं खिरीडीह से मुखिया पद पर प्रदीप यादव विजयी घोषित किये गए हैं। जबकि जगदीशपुर से फूलमती देवी को विजयी घोषित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications