Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार पंचायत चुनाव 2021: बिना नामांकन किये ही महिला को बना दिया प्रत्याशी

पटना। बिहार पंचायत चुनाव अब अपने आखिरी दौर पर है। लेकिन इस बीच फर्जीवाड़े की भी खबरें सामने आने लगी हैं। पहले छठे चरण के मतदान के दौरान गोपालगंज जिले में फर्जी वोटर आईडी कार्ड से मतदान कराने का मामला उजागर हुआ था तो अब अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड में फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोकीहाट प्रखंड के प्रसादपुर पंचायत के क्षेत्र संख्या 24 में फर्जी नामांकन का मामला सामने आया है, जहां एक महिला को बिना नामांकन के ही पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रत्याशी बना दिया गया है। यहां आगामी 8 दिसंबर को चुनाव होने वाला है।

bihar panchayat chunav 2021 fake nomination for candidate in election

मोहम्मद मन्नान की पत्नी खालदा परवीन को पंचायत समिति सदस्य पद का उम्मीदवार बताया जाने लगा है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने किसी भी पद के लिए नामांकन ही नहीं दाखिल किया। आवेदन ऑनलाइन होते ही जैसे ही खालदा को अपनी उम्मीदवारी की जानकारी मिली तो उन्होंने बीडीओ को इसकी लिखित रूप से शिकायत की। खालदा परवीन अपने पति के साथ ब्लॉक कार्यालय पर पहुंची और उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी को नामांकन पत्र को फर्जी बताते हुए रद्द करने की बात कही।

Recommended Video

    Bihar: लालू की बेटी Rohini Acharya और मांझी की बहू Deepa Manjhi में ट्विटर पर जंग | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने लिखित आवेदन में यह भी कहा है कि किसी शरारती तत्व ने कहीं से फोटो निकालकर फर्जी रसीद कटवाकर बिना उनकी अनुमति के नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसे तुरंत रद्द किया जाए। फर्जी प्रत्याशी के मामले पर जोकीहाट निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि हमलोग मामले की जांच कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो आवेदन का फॉरेंसिक कराया जाएगा। वहीं डीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि ये मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। बीडीओ से इस बारे में जानकारी ली जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+