बिहार में गुंडाराज, RJD विधायक के बेटे ने डॉक्टर को कुर्सी से मारा
पटना। बिहार में एक बार फिर से गुंडा राज की वापसी होती दिखाई दे रही हैं। गया के सरकारी अस्पताल में आरजेडी विधायक के बेटे ने जो डॉक्टर के साथ किया उसे देखने के बाद तो यहीं लगता है। आरजेडी विधायक कुंती देवी के बेटे ने सरकारी अस्पताल में अपनी दबंगई दिखाई और डॉक्टरों की लात-घूसों से पिटाई कर दी।

अतरी से आरजेडी विधायक कुंती देवी के बेटे रंजीत यादव ने नीमचक बथानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सत्येंद्र कुमार के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वह अस्पताल में रात की ड्यूटी पर थे। रात आठ बजे के करीब विधायक कुंती देवी के बेटे रंजीत कुमार यादव अपने 5 दोस्तों के साथ आए। डॉक्टर के बयान के मुताबिक सभी नशे में धुत थे।
डॉक्टर ने अपने बयान में बताया कि रंजीत यादव ने ऑन डयूटी डॉक्टर से रजिस्टर की मांग की. जब उन्हें जरिस्टर देने से मना किया गया तो उनलोगें ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया। आपको बता दें कि विधायक का बेटा रंजीत यादव 2013 में जेडीयू नेता सुमरित यादव की हत्या मामले में भी आरोपी है और फरार चल रहा है।
Gaya (Bihar) (27th Jan): Govt hospital doctor (in pic) allegedly thrashed by RJD MLA Kunti Devi’s son Ranjeet Yadav pic.twitter.com/cZ3AIb1BVh
— ANI (@ANI_news) January 28, 2016 











Click it and Unblock the Notifications