पटनाः बिहार मिलिट्री पुलिस के 46 कर्मी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

पटना। 14 बटालियन बिहार सैन्य पुलिस के 46 कर्मियों को COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है। सभी का उपचार चल रहा है। इसकी जानकारी एडीजी जितेंद्र कुमार ने दी है। बीएमपी 14 में रविवार को 21 नए मामले आए थे। इनमें आधा दर्जन महिलाएं हैं। ये पहले संक्रमित के संपर्क में सीधे नहीं आए थे। बताया जा रहा है कि सैन्य पुलिस में संक्रमण मिलने तक इन लोगों ने शहर के कई स्थानों व अधिकारियों की सुरक्षा में ड्यूटी की थी।

bihar military police 46 men corona positive adg jitendra said

बीएमपी के ही एक जवान की पत्नी और बेटी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जवान अपनी पत्नी और बच्चे को आरपीएस मोड़ के पास किराये का कमरा लेकर रखे हुआ था। डीएम कुमार रवि ने बीएमपी के कमांडेंट को बिहार सैन्य पुलिस के जवानों के लिए आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि प्रदेश का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट अब पटना बन गया है। एक दिन में 58 लोगों में कोरोना की पुष्टि से हड़कंप मच गया है। इनमें प्रवासियों के साथ बीएमपी के जवानों के संक्रमण ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बीएमपी में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। लोग अब आसपास जाने से खौफ खा रहे हैं। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में अथमलगोला में 12 नए मामले आए हैं, जबकि बाढ़ थाना क्षेत्र में 18 प्रवासियों में संक्रमण पाया गया है।

फतुहा में भी एक मामला आया है। अब पटना प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां संक्रमण का ग्राफ सबसे अधिक और सबसे तेजी से बढ़ा है। पटना के बाद मुंगेर,रोहतास और नालंदा जिला हैं। इन टॉप तीन जिलों में संक्रमण के मामले को लेकर प्रधान सचिव संजय कुमार ने विशेष निगरानी और सर्वे का निर्देश दिया है। पटना में बीएमपी और बाढ़ को संभालना बड़ी चुनौती है। इन दोनों क्षेत्रों में संक्रमण का ग्राफ कम नहीं हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+