जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार का दिया साथ, कहा- पेगासस जासूसी मामले की होनी चाहिए जांच

पटना। पेगासस जासूसी मामले में बिहार की राजनीति गरमाती जा रही है। बीते सोमवार को एक तरफ जहां सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले की जांच की मांग की है तो अब वहीं बिहार में एनडीए के दूसरे सहयोगी जीतन राम मांझी ने भी इस पूरे मामले में जांच की मांग की है। दिल्ली पहुंचे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को कहा कि पेगासस जासूसी मामले में जांच होनी चाहिए।

bihar former cm jitan ran manjhi statement on pegasus spyware

इसके अलावा जीतन राम मांझी ने हरियाणा के राजनेता ओमप्रकाश चौटाला से नीतीश कुमार की मुलाकात और विकल्प पर कहा कि देश में मौजूद स्थितियों से उबरने की बात हो तो उसमें कोई हर्ज नहीं है लेकिन अभी नरेंद्र मोदी काफी अच्छा काम कर रहे हैं। जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी हर मोर्चे पर अच्छे हैं, चाहे वो विदेश नीति हो या फिर आंतरिक सुरक्षा का मामला।

इसके अलावा मांझी ने कहा कि अगर कोई विकल्प की कभी बात हो तो पूरे हिंदुस्तान में नीतीश कुमार से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। मांझी ने कहा कि अभी पूरे देश में प्रधानमंत्री के अलावा कोई प्रधानमंत्री के पद के लिए है सबसे फिटेस्ट आदमी है तो वो नीतीश कुमार हैं।

वहीं जब पत्रकारों ने बिहार के मंत्री सम्राट चौधरी के उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में गठबंधन की सरकार चलाना काफी चैलेंजिंग है के बारे में मांझी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये उनकी निजी राय है। कोई दिक्कत होगी तो दूर कर लिया जाएगा। मांझी ने कहा कि कुछ दिन पहले वीआईपी के नेता को दिक्कत हो रही थी तो उसे ठीक कर दिया गया और फिलहाल मुझे कोई दिक्कत नहीं है। एनडीए में कोई रार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+