बिहार चुनाव: 50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे मुलायम, काटेंगे लालू के वोट, फायदा भाजपा को!

नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही जनता परिवार में बिखराव आना शुरु हो गया है। सीटों के बंटवारे को लेकर जनता परिवार दो गुटों में बंटता जा रहा है। जनता परिवार की ओर से मुलायम सिंह यादव को महज पांच सीटें मिली हैं तो वहीं सपा नेता और खुद मुलायम इस बात को लेकर नाराज है।

 janta pariwar

ऐसे में माना जा रहा है कि अब सपा इस बात को लेकर आर-पार का मूड बना चुकी है। सपा को 5 सीटें मिली हैं जो की राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव ने अपने कोटे से दिया है। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर लखनऊ में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। पार्टी संसदीय बोर्ड में अब ये फैसला लेगी कि बिहार में चुनाव जनता परिवार से जुड़े रहकर केवल 5 सीट पर ही लड़ा जाए, अकेले लड़ा जाए या कोई तीसरा रास्ता अपनाए।

हलांकि आपको बता दें कि तीसरे विकल्प को लेकर चर्चाएं सबसे जोरों पर है। सपा के महासचिव राम गोपाल यादव की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात है। माना जा रहा है कि मुलायम करीब 50 सीटों पर डमी कैंडिडेट खड़े करने की सोच रहे हैं।

अगर ऐसा रहा हुआ तो सपा को फायदा हो ना हो लालू की लालटेन को नुकसान होना तय है। सपा के डमी उम्मीदवारों का सीधा फायदा भाजपा को होना है। जिन सीटों पर सपा के प्रत्याशी होंगे वहां यादव वोट कटेंगे और इससे भाजपा को फायदा होगा।

146 सीटों पर लड़ा था चुनाव

आपको बता दें कि इससे पिछले चुनाव में सपा ने 240 सीटों में से 146 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हलांकि उसे एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी, लेकिन इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+