बिहारः सात करोड़ से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण, अब फोन के जरिये लगेगी वैक्सीन

पटना। टीकाकरण को लेकर बिहार ने बीते रविवार को बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। बिहार ने सात करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। विशेष अभियान के तहत 6 महीने में एक करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का टारगेट रखा था। लेकिन नवंबर महीने के पहले हफ्ते में ही सात करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि दिसंबर के शुरू होने पर यह आंकड़ा आठ करोड़ तक पहुंच जाएगा।

bihar corona vaccination of seven crore people

उन्होंने सात करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि इसका पूरा श्रेय उन कर्मियों को जाता है, जिन्होंने बिना छुट्टी लिए हुए लगातार वैक्सीनेशन के लिए काम किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान की सफलता सभी वर्गों के खुलकर दिये सहयोग का नतीजा है। कई जगहों पर अल्पसंख्यक समुदाय के धर्मगुरुओं से धर्मस्थान से माइक से ऐलान कर टीकाकरण कराने की अपील की गई थी। इसका नतीजा यह हुआ कि लोगों ने भी बढ़-चढ़कर टीकाकरण अभियान में हिस्सा लिया।

बता दें कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने की नई रणनीति पर स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। विभाग के अपर प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि जिस तरह से लॉकडाउन के समय करणा काल में लोगों की सुविधा देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया था उसी तर्ज पर अब से ज्यादा लोगों को टीका लगाने के लिए जल्द ही फ्री नंबर जारी किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति जिसे टीका लगवाना हो, उसको केवल एक कॉल करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंचकर कर वैक्सीन लगाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+