बिहारः 93 हजार से ज्यादा लोगों की हुई टेस्टिंग तो सामने आए 4157 नए कोरोना संक्रमित

पटना। बिहार में जांच की रफ्तार बढ़ाए जाने पर कोरोना पॉजिटिव के मामलों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में 93523 लोगों की जांच की गई, जिसमें 4157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पटना में 1205 नए मामले आए हैं। पटना के पीएमसीएच के प्रिंसिपल विद्यापति चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। विद्यापति चौधरी सोमवार को ही स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई अधिकारियों के संपर्क में आए थे।

bihar corona update new case of covid 19 across four thousand

वहीं पटना में एक IAS अधिकारी विजय रंजन और बिहार विधान परिषद् के सहायक विजेंद्र कुमार शर्मा समेत 13 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। बिहार में काफी तेजी से मामला बढ़ रहा है। पटना के अलावा प्रदेश के अन्य जिले जैसे भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर में संक्रमण कंट्रोल में नहीं आ रहा है। सोमवार को केवल 80018 लोगों की जांच की गई थी, इस कारण से मामले कम आए थे।

मंगलवार को जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक प्रदेश में 4157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसमें पटना के 1205, भागलपुर के 346, गया के 250, जहानाबाद के 175, मुजफ्फरपुर के 218, सहरसा के 111, सारण के 171, संवेदनशील जिलों की रिपोर्ट शामिल है। इसी तरह अररिया में 42, अरवल में 43 संक्रमित मिले हैं।

वहीं औरंगाबाद में 77, बांका में 21, बेगूसराय में 93, भोजपुर में 47, बक्सर में 96, दरभंगा में 23, पूर्वी चंपारण में 60, गोपालगंज में 79, जमुई में 25, कैमूर में 25, कटिहार में 26, खगड़िया में 14, किसनगंज में 18, लखीयराय में 40, मधेपुरा में 44, मधुबनी में 45, मुंगेर में 96, नालंदा में 81, नवादा में 83, पूर्णिया में 65, रोहतास में 92, समस्तीपुर में 94, शेखपुरा में 15, शिवहर में 17, सीतामढ़ी में 36, सीवान में 59, सुपौल में 36, वैशाली में 57 और पश्चिमी चंपारण में 87 नए मामले आए हैं।

मंगलवार को बिहार भर में आज कुल 56487 वैक्सीनेशन हुआ है। इस तरह बिहार में वैक्सीनेशन की कुल संख्या अब 53 लाख 23 हजार 930 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 45876 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है, जबकि 10611 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+