बिहारः शनिवार को मिले 7 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, हर रोज टूट रहा है रिकॉर्ड

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ 7,870 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। राजधानी पटना में एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। वहीं गया में 610, भागलपुर में 322 और मुजफ्फरपुर में 541 नए संक्रमित मिले। शनिवार को राज्य में कुल 1 लाख 555 सैंपल की जांच की गई।

bihar corona update 7870 new case of covid 19

Recommended Video

    Bihar के Buxar में स्‍टेशन पर बिना Corona Text कराए भाग गए प्रवासी मजदूर | वनइंडिया हिंदी

    इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि राज्य में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर निगरानी रखने के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। विभाग के विशेष सचिव अरविंदर सिंह इसका नेतृत्व करेंगे।

    उनकी टीम में उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, राज्य औषधि महानियंत्रक और स्टेट कंसलटेंट खालिद अरशद को शामिल किया गया है। प्रधान सचिव ने कहा कि उद्योग विभाग के दो पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति बोकारो और जमशेदपुर में की गई है ताकि समय पर टैंकर खुले और बिहार पहुचें।

    बता दें कि बीते शुक्रवार को 6253 नए मामले आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 23 संक्रमितों की जान चली गई है। मृतकों में पटना मेडिकल कॉलेज में 11 संक्रमित हैं और नालंदा मेडिकल कॉलेज में 9 लोगों की जान गई है। पटना एम्स में भी इलाज के दौरान 3 संक्रमितों की जान चली गई। वहीं प्रदेश में मौत और संक्रमण के बीच रिकवरी रेट में तेजी से गिरावट आ रही है। 24 घंटे में रिकवरी रेट 1.22 % घटा है। प्रदेश की राजधानी पटना के साथ प्रदेश के एक दर्जन जिलों में संक्रमण का खतरा हर वक्त बढ़ता ही जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+