बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले 6894 कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट 87 फीसदी के पार
पटना। बिहार में कोरोना के मामले थमते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कम आंकड़े होने के चलते प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। बीते रविवार तक राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 75 हजार 89 थी। वहीं 24 घंटे में यानी कि बीते रविवार को प्रदेश में 6 हजार 894 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इस दौरान पटना में कुल 1103 संक्रमित मिले। वहीं राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ-साथ प्रदेश में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है। रविवार तक रिकवरी रेट बढ़कर 87.89 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

इस दौरान राज्य सरकार की कोशिश है कि प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा सैंपल की टेस्टिंग हो सके। इसी कड़ी में बीते रविवार को 1 लाख 20 हजार 271 सैम्पल्स की जांच हुई है। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 13 हजार 218 तक पहुंच चुकी है। हालांकि चिंता की बात है कि राज्य में मौत के आंकड़ों में गिरावट के बदले वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 89 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
इधर, राज्य सरकार शहर से लेकर गांव तक में जागरूकता अभियान चलाने में लगातार जुटी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कोरोना जांच करवा सकें। सही वक्त पर कोरोना का इलाज करवा सकें। इसको लेकर टोल फ्री नंबर और टेली मेडिसिन सेवा के जरिये भी मरीजों की काउंसलिंग के अलावा इलाज 24 घंटे किया जा रहा है।
अररिया में 236, अरवल में 66, औरंगाबाद में 81, बांका में 39, बेगूसराय में 270, भागलपुर में 169, भोजपुर में 52, बक्सर में 49, दरभंगा में 127, पूर्वी चंपारण में 297, गया में 381, गोपालगंज में 188, जमुई में 167, जहानाबाद में 42, कैमूर में 10, कटिहार में 205, खगड़िया में 124, किशनगंज में 178, लखीसराय में 80, मधेपुरा में 179, मधुबनी में 267, मुंगेर में 155, मुजफ्फरपुर में 192, नालंदा में 193, नवादा में 64, पटना में 1103, पूर्णिया में 221, रोहतास में 72, सहरसा में 194, समस्तीपुर में 331, सारण में 228, शेखपुरा में 33, शिवहर में 59, सीतामढ़ी में 89, सीवान में 169, सुपौल में 240, वैशाली में 180, पश्चिमी चंपारण में 138 कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा बिहार के विभिन्न जिलों में बाहर से आने वाले 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।












Click it and Unblock the Notifications