बिहारः कोरोना से होने वाली मौत की संख्या में नहीं आ रही कमी, इस महीने अभी तक 1779 लोगों की गई जान

पटना। लॉकडाउन लगने के बाद अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। बता दें कि अप्रैल के महीने में 989 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 1 मई से 22 मई तक 1779 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 21 मई को राज्य में कुल 1 लाख 25 हजार 11 लोगों की जांच कराई गई है, जिसमें 5154 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मामलों के साथ ही राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6 लाख 81 हजार 199 हो गई है। जबकि 6 लाख 27 हजार 548 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

bihar corona update 5154 new case of covid 19

इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 49 हजार 311 है। वहीं रिकवरी रेट 92.12 फीसदी है। 21 मई को राज्य में 98 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जिसमें से 11 मृतकों का इलाज पटना में चल रहा था।

हालांकि 21 दिन में संक्रमण की रफ्तार भी काफी तेज रही है। मई माह के 21 दिनों में कुल 2 लाख 10 हजार 882 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। 30 अप्रैल तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख 70 हजार 317 थी, जो 21 मई को बढ़कर 6 लाख 81 हजार 199 हो गई है।

बीते शुक्रवार को अररिया में 130, अरवल में 27, औरंगाबाद में 96, बांका में 66, बेगूसराय में 199, भागलपुर में 141, भोजपुर में 24, बक्सर में 38, दरभंगा में 376, पूर्वी चंपारण में 117, गया में 185, गोपालगंज में 229, जमुई में 33, जहानाबाद में 18, कटिहार में 173, खगड़िया में 82, किशनगंज में 121, लखीसराय में 25, मधेपुरा में 87, मधुबनी में 174, मुंगेर में 117, मुजफ्फरपुर में 259 कोरोना संक्रमित मिले।

इसके अलावा नालंदा में 129, नवादा में 37, पटना में 981, पूर्णिया में 171, रोहतास में 25, सहरसा में 149, समस्तीपुर में 194, सारण में 77, शेखपुरा में 17, शिवहर में 75, सीतामढ़ी में 85, सीवान में 135, सुपौल में 121, वैशाली में 116, पश्चिमी चंपारण में 89 और बाहर से आए संक्रमितों की संख्या 36 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+