बिहारः नहीं थम रही है कोरोना से होने वाली मौत की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 107 ने तोड़ा दम

पटना। बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद कोरोना के मामलों का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। हालांकि कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के 107 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है, जिनमें से पटना में 8 लोगों की इलाज के दौरान जान गई है। बता दें अब तक राज्य में कोरोना से कुल 4549 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि इन सबके बीच रिकवरी रेट में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को एक्टिव मामलों में बड़ी कमी आई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हजार 691 हो गया है। राज्य की रिकवरी रेट भी एक दिन में 92.8 से बढ़कर 93.44% पहुंच गया है।

bihar corona update 4002 new case of covid 19

1.32 लाख लोगों की हुई जांच

Recommended Video

    Bihar Lockdown Extended: बिहार में फिर बढ़ा Lockdown, अब 1 June तक रहेंगी पाबंदियां | वनइंडिया हिंदी

    रविवार को 1 लाख 32 हजार 590 लोगों की जांच हुई है, जिसमें 4002 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मामले मिलने के साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले अब 6 लाख 89 हजार 576 हो गए हैं। वहीं कोरोना को हराने वालों की संख्या 6 लाख 44 हजार 335 हो गई है। बीते रविवार को 107 कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों की संख्या 4549 हो गई है। मौत का आंकड़ा 23 मई को बढ़कर 4549 हो गया है। 22 मई को 103 मौत हुई थी। 21 मई को 98 लोगों की जान चली गई है। 20 मई को भी 98 लोगों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। पटना में शनिवार को 10 लोगों की मौत हुई, जबकि शुक्रवार को 11 लोगों की मौत हो गई। 20 मई को पटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी।

    पिछले 24 घंटे में अररिया में 145, अरवल में 28, औरंगाबाद में 72, बांका में 30, बेगूसराय में 180, भागलपुर में 123, भोजपुर में 36, बक्सर में 53, दरभंगा में 96, पूर्वी चंपारण में 97, गया में 126, गोपालगंज में 120, जमुई में 32, जहानाबाद में 9, कैमूर में 23, कटिहार में 108, खगड़िया में 49, किशनगंज में 78, लखीसराय में 64, मधेपुरा में 107, मधुबनी में 88, मुंगेर में 38 कोरोना संक्रमित मिले।

    इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 195, नालंदा में 86, नवादा में 38, पटना में 795, पूर्णिया में 118, रोहतास में 26, सहरसा में 119, समस्तीपुर में 169, सारण में 72, शेखपुरा में 18, शिवहर में 39, सीतामढ़ी में 53, सीवान में 70, सुपौल में 187, वैशाली में 154, पश्चिमी चंपारण में 117 और बाहर से आए लोगों में 44 संक्रमित मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+