बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले 12 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 85 मरीजों की मौत
पटना। बिहार में दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग की संख्या को घटाने के बावजूद भी नए संक्रमितों की संख्या में कोई गिरावट नजर नहीं आ रही है। बीते मंगलवार को 12 हजार 604 नए कोरोना संक्रमित मिले और 85 संक्रमितों की मौत हो गई। बता दें कि रविवार को 100491 लोगों की जांच कराई गई थी तब 12 हजार 795 नए मामले आए थे। इसी कड़ी में सोमवार को जांच का आंकड़ा 80461 पर सिमट गया। इस दौरान 11 हजार 801 नए संक्रमित मिले थे।

मंगलवार को प्रदेश में कुल 12604 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन नए आंकड़ों के साथ ही राज्य में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 94 हजार 275 हो गई है। बीते मंगलवार को पटना में 1837, अररिया में 171, अरवल में 145, औरंगाबाद में 622, बेगूसराय में 611, भागलपुर में 654, भोजपुर में 108, बक्सर में 296, दरभंगा में 177, पूर्वी चंपारण में 222, गया में 769 संक्रमित मिले।
वहीं गोपालगंज में 195, जमुई में 162, जहानाबाद में 234, कटिहार में 260, खगड़िया में 282, किशनगंज में 101, मधेपुरा में 197, मधुबनी में 277, मुंगेर में 258, मुजफ्फरपुर में 458, नालंदा में 400, नवादा में 313, पूर्णिया में 423, रोहतास में 187, सहरसा में 192, समस्तीपुर में 319, सारण में 543, शेखपुरा में 236, सीतामढ़ी में 110, सीवान में 258, सुपौल में 363, वैशाली में 343 और पश्चिमी चंपारण में 639 लोगों में संक्रमण पाया गया है।
इसके अलावा बिहार के अलग-अलग जिलों में बाहर से आने वाले 43 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। प्रदेश में संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार ने भी सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर ली है। मामलों में कमी नहीं आई तो आने वाले दिनों में प्रदेश में संक्रमण को रोकने के लिए सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। इसमें लॉकडाउन भी किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications