बिहार उपचुनाव: 46.42 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया मतदान
पटना। इन उपचुनाव को राजनैतिक जानकारों ने आगामी विधानसभा का सेमीफाइनल मैच माना। विधानसभा की 10 सीटों के लिए उप चुनाव को लेकर 46.42 प्रतिशत मतदान हुआ।

94 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 25 अगस्त को मतगणना में सामने आएगा कि भाजपा का गैरगठबंधन विजयी हुआ या लालू-नीतीश-कांग्रेस की तिकड़ी। हालांकि उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 46.42 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है।
पढ़ें- बिहार चुनाव की असल तस्वीर
उप चुनाव में मुख्य मुकाबला जदयू, राजद व कांग्रेस के महागठबंधन और भाजपा, लोजपा व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। आइए समझें क्रमवार मतदान क्षेत्र व प्रतिशत-
सीटें 2014
- नरकटियागंज - 58
- राजनगर - 42
- जाले - 44
- छपरा - 47.4
- हाजीपुर - 46
- मोहिउद्दीन नगर - 57
- परबत्ता - 45
- भागलपुर - 37
- बांका - 45
- मोहनिया - 48.2
कुल प्रतिशत - 46.42












Click it and Unblock the Notifications