बिहार में शुरु हुई बोर्ड परीक्षा, पहले दिन ही पकड़े गए कई मुन्नाभाई
पटना (मुकुन्द सिंह)। राज्य में 309 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को हाईस्कूल की परीक्षा शुरु हुई। नकल विरोधी कानून के तहत परीक्षा संगीन के साए में शुरु हुई। एसडीओ से लेकर डिविजनल कमिश्नर तक परीक्षा के इंस्पेक्शन पर हैं। पटना प्रमंडल के आयुक्त आनंद किशोर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लाल केश्वर प्रसाद सिंह एवं जिला अधिकारी संजय अग्रवाल ने भी परीक्षा केंद्रों का इंस्पेक्शन किया। परीक्षा में 15,76,498 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

पहले दिन ही नकल करते पकडे गए सैकड़ो परीक्षार्थी
राज्य में मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन ही सैकड़ों परीक्षार्थी नकल करते पकडे गए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में दूसरे के बदले परीक्षा देते मुन्ना भाई भी गिरफ्तार किए गए हैं। नकल की जुर्म में पकड़े गए तमाम परीक्षार्थी परीक्षा से निष्काषित किए गए। कुछ परीक्षार्थी पुलिस हिरासत में लिए गए।
पुलिस ने उन्हें एसडीएम के समक्ष पेश किया वहां जुर्माने की राशि जमा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक 164 परीक्षार्थी परीक्षा से निष्काषित हुए हैं। सिर्फ पहली पाली की परीक्षा में 113 परीक्षार्थी नकल करते पकडे जाने के बाद परीक्षा से निष्काषित किए गए जाने के साथ ही पुलिस के हवाले किए गए।












Click it and Unblock the Notifications