LJP और JDU के बीच नहीं है ऑल इज वेल, सोशल मीडिया पर पोस्टर ने मचाया बवाल
पटना। बिहार विधनासभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब नामांकन शुरू हो गया है। लेकिन सभी दलों के बीच सबकुछ सही नहीं होने के कारण किसी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। हालांकि महागठबंधन में सबकुछ सही होता हुआ नजर आ रहा है लेकिन एनडीए के दो प्रमुख घटक दलों के बीच ऑल इज वेल नजर नहीं आ रहा। बल्कि रार बढ़ती हुई दिख रही है। इसी कड़ी में लोजपा के इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
Recommended Video

पोस्टर को लेकर जदयू और लोजपा में रार बढ़ती हुई नजर आ रही है। पोस्टर में बोल्ड अक्षरों (bold letters) में कहा गया है कि 'मोदी से कोई बैर नहीं है, नीतीश तेरी खैर नहीं' । पोस्टर में चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार को सत्ता की कुर्सी के सपने में निराश दिखाया गया है। नीतीश के बैकग्राउंड में कोविड-19 के दौरान दूसरे राज्यों वे पैदल लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की व्यथा और दयनीय स्थिति दर्शाइ गई है।
वहीं चिराग और पीएम नरेंद्र मोदी के बैकग्राउंड में बिहार हो रहे विकास को दर्शाया गया है। इसमें चिराग के बिहार फर्स्ट के नारे को भी बोल्डली दर्शाया गया है। बता दें कि चिराग पासवान पीएम मोदी के फेस पर बिहार विधान सभा चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं।
वहीं बता दें कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एनडीए में सीट बंटवारे का प्रस्ताव स्वीकार नहीं है। बार-बार लोजपा के 143 सीटों पर लड़ने की तैयारी की खबर आ रही है।
वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम पर भी सवाल उठाते रहे हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर जारी लोजपा के एक नए पोस्टर पर बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। बता दें कि सीटों पर संग्राम के बीच लोजपा ने शुक्रवार को नीतीश कुमार के सात निश्चय को भ्रष्टाचार का बड़ा माध्यम भी बता दिया।












Click it and Unblock the Notifications