बोर्ड इम्तहान- लो फिर बदनाम हुआ बिहार
पटना। पिछले साल की मैट्रिक परीक्षा आपको याद होगी, जब स्कूल की दीवारों पर चढ़कर लोग परीक्षार्थियों को नकल करा रहे थे। वो तस्वीर जब वायरल हुई, तो दुनिया भर में बिहार की बदनामी हुई। इस साल भी वैसा ही कुछ हुआ है। मैट्रिक परीक्षा में नकल पर काबू पाने के लिये कड़ाई तो की गई, लेकिन साथ ही साथ प्रशासन इंतजाम ठीक से नहीं कर पाया।
सेक्स रैकेट: WhatsApp पर भेजता था कॉलगर्ल्स की तस्वीरें

प्रशासन की बदइंतजामी का फल, शाम होते ही पूरे शहर की सड़कों पर दिखा। छात्रों के उत्पात से शहर सहम गया। आगजनी व तोड़फोड़ की घटना ने एक बार फिर ज़िला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कई लोगों के घायल होने की सूचना भी मिली है।
%u092C%u094B%u0930%u094D%u0921 %u0907%u092E%u094D%u0924%u0939%u093E%u0928- %u0932%u094B %u092B%u093F%u0930 %u092C%u0926%u0928%u093E%u092E %u0939%u0941%u0906 %u092C%u093F%u0939%u093E%u0930
हालाँकि डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि हालात काबू में है, मामले को शांत कर लिया गया है, लेकिन पुलिस छावनी में तब्दील हुए बस स्टैंड को देखकर नहीं लगता कि स्थिति पूरी तरह शांत है।
मैट्रिक परीक्षा के दौरान बदइंतजामी के विरोध में परीक्षार्थियों ने राजगीर बस स्टैंड पर जमकर उत्पात मचाया। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन ने वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की थी। उत्पाती छात्रों ने कई गाड़ी और पुलिस के बोर्ड को छतिग्रस्त कर दिये। इसके चलते शुक्रवार की सुबह से ही पटना की सड़कों पर पुलिस तैनात है।












Click it and Unblock the Notifications