अप्राकृतिक यौनाचार के बाद गुप्तांग पर डाला तेजाब
पटना (मुकुंद सिंह)। बेगुसराय जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के बांस बिट इलाके से एक 14वर्षीय किशोर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शव कि पहचान कर ली गई है। शव कि शिनाख्त नया गांव निवासी अजुर्न शाह के 14वर्षीय पुत्र संतोष के रूप मे हुई है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है, लेकिन लाश का पंचनामा हत्यारों की दरिंदगी को साफ तौर पर बयां कर रहा है।
प्रेमिका ने कहा भाई को मार दो शादी कर लूंगी, और चली गयी एक मासूम की जान

मटिहानी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृत किशोर संतोष 18 जनवरी को केएल उच्च विद्दालय में आयोजित तंरग प्रतियोगिता देखने गया था। तंरग प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। जब संतोष का कहीं पता नही चला तो उसके पिता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू।
खोजबीन के बाद उसकी लाश बरामद की गई। शव को देखने से साफ लग रहा है कि उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है। उसके मलद्वार पर मरने के बाद भी खून रिसता रहा। पुलिस के अनुसार पीड़ित अर्जुन बदमाशों को पहचानता होगा, इसीलिये पुलिस से बचने के लिये उसकी हत्या कर दी गई है।
यही नहीं हत्यारों ने सबूत मिटाने के लिए संतोष के गुप्तांग और शरीर के अन्य जगहों पर तेजाब भी डाल दिया। हालांकि हो सकता है कि उसकी मौत के पहले ही तेजाब डाला गया हो। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
