बिहार में आंधी और बिजली से 17 की मौत, CM नीतीश कुमार ने किया 4-4 लाख रु की आर्थिक मदद का ऐलान

पटना, 20 जून: बिहार के कई जिलों में आंधी और वज्रपात ने कहर बरपाया है। आंधी और बिजली गिरने से अलग-अलग जिलों में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी मृतक के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रु.अनुग्रह अनुदान दिए जाने की घोषणा की है।

Recommended Video

      Bihar Weather Update: आंधी और वज्रपात से 17 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान | वनइंडिया हिंदी | *News
      bihar 17 people lost life due to thunderstorm and lightning CM announced compensation

      आंधी और बिजली गिरने से भागलपुर में 6, वैशाली में 3, खगड़िया में 2, कटिहार में 1, सहरसा में 1, मधेपुरा में 1,बांका में 2 और मुंगेर में 1 शख्स की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। सभी मृतक के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

      सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से की ये अपील

      सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ''आंधी तथा वज्रपात से भागलपुर में 6, वैशाली में 3, खगड़िया में 2, कटिहार में 1, सहरसा में 1, मधेपुरा में 1, बांका में 2 और मुंगेर में 1 व्यक्ति की मृत्यु दुःखद। प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। सभी मृतक के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें तथा वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।''

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+