सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सिंगर ने जारी किया गाने का पोस्टर तो रानी चटर्जी ने लगाई लताड़
पटना। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 14 जून को सुशांत राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने फ्लैट के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री साथ-साथ आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते दिख रहे हैं। वहीं इस दौरान हाल ही में एक्ट्रेस रानी चैटर्जी को सुशांत के निधन से जुड़ा इंटरनेट पर कुछ ऐसा दिख गया है, जिसकी वजह से उन्हें बेहद गुस्सा आ गया है।

रानी चटर्जी ने लगाई लताड़
एक्ट्रेस रानी चैटर्जी ने हाल ही में अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, फोटो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि एक भोजपुरी सिंगर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सैड सॉन्ग बना दिया है। इसे देखकर रानी को बहुत गुस्सा आया उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने ऐसा करने वाले शख्स को जमकर लताड़ लगा डाली है।
View this post on InstagramA post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गाने का पोस्टर
रानी चटर्जी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- 'क्या शर्म बेच खाई है इन लोगो ने या कसम खाए है? जाहिल शर्म करो बंद करो. अपनी मेहनत से नाम कमाओ ना की किसी के मौत का फायदा उठा कर ... कलाकार के नाम पर धब्बा है ऐसे लोग. अब देखो कोई भोजपुरी का एक्टर रिएक्ट नहीं करेगा ऐसे लोगों की वजह से जग हसाई होगी और हम शांत रहते है इसलिए इनका मन बढ़ रहा है'।

फैंस में बॉलीवुड को लेकर नाराजगी
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर से बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय सिनेमा हर जगह शोक की लहर है। हर कोई अभी तक यकीन नहीं कर पा रहा है कि हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले सुशांत ने अपनी बहुमूल्य जिंदगी खत्म करने का फैसला क्यों किया? सुशांत के देहांत के बाद उनके परिजन मुंबई पहुंचे फिर वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड को लेकर लोग काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications