Bageshwar Dham: पटना पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री फंसे विवादों में, आचार्य किशोर कुणाल के अपमान का लगा आरोप
Bageshwar Dham, बिहार पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक नए विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को पटना के महावीर मंदिर में दर्शन करने गए थे।

बिहार पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक नए विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को पटना के महावीर मंदिर में दर्शन करने गए थे। इस दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों ने पूर्व IPS और पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल के साथ धक्का-मुक्की कर दी।
महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल की ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके बाद लोगों में बाबा के खिलाफ काफी गुस्सा देखा जा रहा है। वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहा है कि, धीरेंद्र शास्त्री के सुरक्षाकर्मी लोगों को इधर-उधर धक्का मारते हुए रास्ता बना रहे हैं।
इसी बीच धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत के लिए माला लेकर इंतजार कर रहे किशोर कुणाल को भी गार्ड्स ने पीछे धकेल दिया। आचार्य किशोर कुणाल को भी सुरक्षाकर्मियों ने बाबा के नजदीक आने नहीं दिया। महावीर मंदिर के कई लोग भी इस बात से नाराज हैं।
किशोर कुणाल के साथ हुए इस व्यवहार से लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने आयोजकों को दोषी ठहराया है। सीनियर जर्नालिस्ट नरेंद्र नाथ मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि, पटना के महावीर मंदिर से किशोर कुणाल का नाम अभिन्न रूप से जुड़ा रहा है। धीरेंद्र शास्त्री के मंदिर दौरे में उनकी जो तस्वीर आई जिसमें उन्हें किनारे किया हा रहा है,वह कहीं से अच्छा संदेश नहीं जाएगा। बाबा अभी लोकप्रिय हो सकते हैं लेकिन किशोर कुणाल का योगदान उनसे कभी कम नहीं रहा है।
वहीं जेडीयू के स्टेट जनरल सेक्रेटरी निखिल मंडल का कहना है कि, आचार्य किशोर कुणाल जी ने बहुत कुछ बिहार को दिया है। एक सम्मानित व्यक्ति कि इस तरह की तस्वीर देख वाकई दुःख हुआ।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने पटना में लगे बागेश्वर धाम के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। पटना के डाकबंगला चौराहे पर, इनकम टैक्स गोलंबर लगे पोस्टरों को काली स्याही से पोतकर उसपर 420 लिखा गया है। धीरेंद्र शास्त्री 13 मई से 17 मई तक नौबतपुर के तरेत गांव में हनुमंत कथा का कार्यक्रम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications