'सुशासन' में द टेलीग्राफ के पत्रकार को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार में दिन पर दिन लगातार बढ़ते जा रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अपराधियों के बेखौफ रवैया से जहां पूरे सूबे के लोग डरे सहमे हुए नजर आ रहे हैं वही पत्रकारों पर भी अपराधियों का कहर कुछ कम नहीं है। यूं कहें कि सुशासन की सरकार में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर खतरा मंडराने लगा है।

अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ के पत्रकार राजेश सिंह अपने कार्यालय से काम खत्म कर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गाड़ी से खींच कर उठाते हुए अपहरण करने की कोशिश की। राकेश ने अपहरण की खबर अपने कार्यालय को दी। जिसके बाद 2 घंटे तक राकेश की खोजबीन और बरामद करने का प्रयास किया गया। अपराधियो ने उन्हें घंटे भर शहर में घुमाया और मारपीट कर छोड़ दिया। अपराधियों ने राकेश की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए है।












Click it and Unblock the Notifications