यादव सिंह के बाद पटना के 'उज्जवल इंजीनियर' के पास मिले करोड़ों
पटना। नोएडा के भ्रष्ट इंजीनियर यादव सिंह के मोटा माल बनाने के किस्से चल ही रहे थे कि पटना नगर निगम के कार्यपालक अभियंता उज्ज्वल सिंह के आवास पर छापेमारी में भी मोटा माल मिला। अभियंता उज्ज्वल सिंह का बेली रोड के पाटलिपुत्रा स्टेशन के पास आलीशान मकान है। यादव सिंह और उज्जवल सिंह ने जितना मोटा पैसा खाया, उससे साफ है कि ये दोनों भ्रष्ट बनने के क्लास ले सकते हैं।

नगद रुपया मिला
जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान नगद रुपये, सोना व करोड़ों रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। छापेमारी के बाद कार्यपालक अभियंता से पूछताछ की जा रही है। अभियंता के आवास पर छापेमारी शुरू की। छापे के दौरान अभियंता के आवास से दो सौ ग्राम सोना, चांदी समेत करोड़ों रुपये की चल अचल संपत्ति का पता चला है।
पटना में भारी संपत्ति
इसके साथ ही पटना के कई महत्वपूर्ण स्थानों में जमीन के प्लॉट, फ्लैट का भी पता चला है। ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार एलआईसी में लाखों रुपये, विभिन्न बैंकों में निवेश के साथ ही शेयर में भी निवेश का पता चला है। अभियंता के पास कुल कितनी संपत्ति है, इसका अभी तक आकलन नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम में भवन निर्माण में लाखों रुपये की बरती गयी अनियमितता की शिकायत पर ब्यूरो द्वारा टीम गठित की गयी। पटना और नोएडा के बहुत से सरकारी विभागों में काम करने वाले इंजीनियरों ने करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार करके बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications