बिहार के मंदिर से 8 कीमती और प्राचीन मूर्तियां चोरी
सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के एक प्राचीन मंदिर से चोरों ने तीन अष्टधातु की कीमती और प्राचीन मूर्तियों सहित आठ मूर्तियां चुरा लीं। चोरों ने लाखों रुपये के जेवर भी साथ ले गए।
पुलिस के अनुसार, मीनापुर गांव के श्री हरि मंदिर से चोरों ने सोमवार केा राम, लक्ष्मण, राधा-कृष्ण, और भगवान शिव की मूर्तियों सहित 11 किलाग्राम चांदी से बनी भरत और शत्रुघ्न की प्रतिमाओं और चांदी की 14 चरण पादुकाओं की चोरी कर ली। चोरी गई मूर्तियों में तीन अष्टधातु की बनी थी जो काफी पुरानी बताई जा रही हैं।
संभावना जताई जा रही है चोर मंदिर के पीछे की रास्ते से मंदिर में प्रवेश कर गए।
रोहतास कि पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने मंगलवार को बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस दल का गठन कर दिया गया है तथा चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले छह महीने के दौरान बिहार के मंदिरों से 150 से ज्यादा मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications