पीएम मोदी पर बरसे ओवैसी, कहा- 'दम है तो तालिबान को आतंकी घोषित करें मोदी की सरकार'

पटना। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार में दम है तो तालिबान को आतंकी घोषित करें। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अब्बाजान वाले बयान पर कहा कि योगी झूठ बोलते हैं। वे सोचते हैं कि इससे वे अपनी गिरती साख को उठा लेंगे। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने पत्र जारी कर आम जनता से अपील की है कि वे सीमावर्ती गांवों में अवैध घुसपैठियों एवं संदिग्धों की जानकारी दें। ओवैसी ने क्षेत्र विशेष को चिन्हित कर जारी इस फरमान पर आपत्ति दर्ज की है।

aimim chief owaisi target pm modi and cm yogi in patna

ओवैसी ने इसे बिहार सरकार द्वारा चोर दरवाजे से एनआरसी लागू करने की कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि AIMIM का विस्तार बिहार में अब सीमांचल के बाहर भी होगा। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के आने से पाकिस्तान चीन मजबूत होंगे। यह भारत के लिए फिक्र की बात है। नरेंद्र मोदी की सरकार को तालिबान को आतंकी घोषित करना चाहिए। यूएपीए की सूची में तालिबान को डालें।

Recommended Video

    Asaduddin Owaisi ने Taliban पर ललकारा, बोले- दम है तो Terrorist घोषित करें PM Modi | वनइंडिया हिंदी

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अब्बा जान वाले बयान पर ओवैसी ने निशाना साधा। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले लोगों को राशन नहीं मिलने की चर्चा करते हुए कहा था कि तब अब्बाजान कहे जाने वाले लोग राशन को खा जाते थे और कुशीनगर का राशन नेपाल व बांग्लादेश जाता था। ओवैसी ने इसपर योगी से पूछा कि 'अब्बा' के बहाने किन वोटों का ध्रुवीकरण किया जा रहा है बाबा? अगर काम किए होते तो 'अब्बा-अब्बा' चिल्लाने की नौबत नहीं आती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+