पटनाः अगमकुआं पुलिस स्टेशन परिसर में लगी भयानक आग, कई गाड़ियां जलकर खाक
पटना। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं पुलिस स्टेशन परिसर में शुक्रवार की दोपहर को भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि स्टेशन के अंदर मौजूद कई वाहन जल कर राख हो गए। वहीं आग को देखकर आस-पास के इलाकों के बीच आफरा-तफरी का माहौल बन गया। अगलगी की घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

हालांकि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका हैं। इसके अलावा इससे होने वाले नुकसान के बारें में भी कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन माना जा रहा है कि इस आग की वजह से काफी नुकसान हुआ है।
8 साल के बच्चे से कुकर्म
वहीं बिहार के बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आठ साल के बच्चे को टॉफी का लालच दे देने के बहाने कुकर्म करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय एक गांव के आठ वर्षीय बालक को टॉफी देकर बहला फुसलाकर 18 वर्षीय युवक ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।
बच्चे के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए और आरोपित को रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं जख्मी बच्चे को ग्रामीणों के सहयोग से मंसूरचक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित की माँ ने थाने में आवेदन देकर समुचित कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications