सियासी तनातनी के बावजूद मोदी बनेंगे नीतीश के 'अतिथि'

narendra modi
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जारी तनाव के बावजूद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो-दिवसीय दौरे के दौरान राज्य सरकार के अतिथि होंगे। मोदी अपने दो-दिवसीय दौरे के दौरान 27 अक्टूबर को हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजन से 2 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर मुलाकात करेंगे।

मोदी की सुरक्षा में चूक का आरोप झेल रही बिार सरकार इस बार किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है। इसलिए उन्होंने मोदी की अचूक सुरक्षा का वादा किया है। बिहार पुलिस ने भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को बिहार दौरे के दौरान 'अचूक सुरक्षा' उपलब्ध कराने का वादा किया। पटना रैली में सिलसिलेवार बम धमाकों के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए मोदी बिहार आना चाहते हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसके भारद्वाज ने बताया कि खतरों को देखते हुए मोदी के लिए अचूक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

लेकिन पुलिस अधिकारी ने व्यवस्था के ब्योरे का खुलासा करने से मना कर दिया और कहा कि इससे सुरक्षा व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी को पांच स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस अधिकारी ने भी व्यवस्था का ब्योरा देने से इंकार कर दिया। धमाके में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पटना मेडिकल कालेज में इलाज करा रहे लोगों से भी मिलने के लिए मोदी जाएंगे। 23 लोगों का अभी भी पटना मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+