सूखे के बाद बिहार में अब मंडराया बाढ़ का खतरा, भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त

पटना। बिहार में प्रकृति की विभिषिका खत्म होने कता नाम नहीं ले रही है। जो बिहार अब तक सूखे की मार झेल रहा था अब वहां बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। आपको बता दें कि बिहार में पिछले हफ्तें तक सूखे जैसे हालात थे, लेकिन अब यहां के सैकड़ों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

flood in bihar

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके बाद से यहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बारिश से कोसी, गंडक, गंगा, बागमती व अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। खतरे के मद्देनजर हजारों लोगों ने अपना घर छोड़ना शुरू कर दिया है।

नेपाल की सीमा से सटे जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसा सैकड़ों गांवों में पानी घुसने तथा कई नदियों में जलस्तर के बढ़ने के कारण किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर बिहार में गुरुवार को रिकॉर्ड 200 मिलीमीटर, जबकि शुक्रवार को 175 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुपौल, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, मुंगेर तथा पूर्णिया जिले में सैकड़ों लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+